BANDA NEWS- अनियंत्रित होकर बस पलटी,कई घायल

बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलिहा गांव के नजदीक हुआ हादसा

सीओ बबेरू ने स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को भिजवाया अस्पताल

बाँदा। प्रयागराज से राठ जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार दर्जनों सांवरिया घायल हो गई। सूचना के मिलने पर तत्काल सीओ बबेरू तथा स्थानीय पुलिस पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से राठ जा रही बस बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलिहा गांव की नजदीक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार कई सवारियां घायल हो गई। सूचना पर तत्काल सीओ बबेरू सौरभ सिंह तथा बिसंडा थानाध्यक्ष पहुंचे। घायलों को आनन फानन में एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल ने घायलों के हाल-चाल लेते हुए बेहतर उपचार के निर्देश दिए है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि सवारियों को मामूली चोटे आई हैं। सभी खतरे से बाहर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!