बाँदा-जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पीएसी जवान पर किया हमला,पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रयागराज जनपद में पीएसी में आरक्षी के पद पर कार्यरत है सिपाही

UP TIMES NEWS- अवकाश पर घर आए पीएसी जवान पर जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के परसौड़ा गांव निवासी सुनील कुमार प्रयागराज में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है। दीपावली त्यौहार में वह दो दिन का अवकाश लेकर घर आया था। जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों से उसकी कहा सुनी हो गई। जिस पर तीन लोगों ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया। कार्यवाही का एक्शन लेते हुए एसपी पलाश बंसल ने थाना पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इधर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना तिन्दवारी पुलिस द्वारा पीएसी के सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाले उसके पारिवारिक/पड़ोसी
दिव्यांश उर्फ छुटकू पुत्र देवराज निवासी परसौड़ा,आशीष पुत्र देवराज निवासी निवासी परसौड़ा, बलबीर उर्फ बबलू पुत्र श्रीपाल निवासी निवासी परसौड़ा थाना तिन्दवारी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम परसौड़ा के रहने वाले शिवशरन पुत्र भवन ने गुरुवार को थाना तिन्दवारी पर सूचना दी कि उनके पुत्र सुनील जो प्रयागराज में पीएसी में सिपाही के पद पर तैनात है, को उनके ही पारिवारिक व पड़ोसी लोगों नें धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से चोट पहुंचा दिया है। जिसके सम्बन्ध में थाना तिन्दवारी पर अभियोग पंजीकृत करते हुए सूचना के 24 घंटे के भीतर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को ग्राम गोखरही से गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सेंगर,उप निरीक्षक उत्कर्ष सिंह,आरक्षी ज्योति शुक्ला,आशीन कुमार,रुपेन्द्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *