रैली निकालने के साथ रास्ते में उठाया कचरा,किया जागरूक
UP TIMES NEWS- स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्लॉगिंग रैली निकालने के साथ लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। रैली के उपरांत एनसीसी कैडेटसो के द्वारा रास्ते पर कूड़े को भी उठाया गया।
मंगलवार को 60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के प्रभारी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल योगेंद्र चिनवाल के निर्देशन में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा एनसीसी प्लॉगिंग रैली निकाली गई। इस दौरान कैडेट्सो के द्वारा रास्ते पर चलते हुए कूड़ा उठाने का कार्य किया गया और जनमानस में स्वच्छता ही सेवा है का संदेश दिया। एनसीसी प्लागिंग रैली का शुभारंभ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे द्वारा किया गया। रैली में पूर्व चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद,लेफ्टिनेंट राम प्रसाद, एनसीसी ऑफिसर कमलेश कुमार सहित 102 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडे ने कहा कि स्वच्छता बनाए रखना हर एक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। घर के साथ-साथ आसपास के इलाकों को जरूर साफ रखें।
