बाँदा-जरूरतमंदो को वितरित की गई सामग्री

मटौन्ध क्षेत्र के अछरौड गांव में कपड़ो सहित अन्य सामग्री का किया गया वितरण

UP TIMES NEWS- जनपद के अछरौड गाँव मे समाजसेवियों के द्वारा जरूरत मंदो को कपड़ो सहित अन्य सामग्री वितरित की गई। सामग्री मिलने पर गाँव वालों ने बेहद खुशी जताई है।
रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज,मिन्टू यादव,अरुणेश सिंह के संरक्षण में रोटी बैंक सोसाइटी के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के शाखा प्रमुख खुटला के नेतृत्व में,ग्राम प्रधान विनोद यादव ग्राम अछरौड ब्लॉक बड़ोखर खुर्द तहसील व जनपद बाँदा की उपस्थित में,समाजसेवी ग्राम अछरौड आज़ाद मोहम्मद के सहयोग से बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दिए गए कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स,घड़ी आदि का वितरण ग्राम अछरौड के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष रिज़वान अली और सदस्य शफ़ीक़ अहमद के द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े,किताबें,जूते चप्पल,पर्स,घड़ी आदि पाकर ग्रामवासियों में खुशी जताई। कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,सदस्य निहाल खान, शहाना खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *