लुटेरे के गैंग से पुलिस की हुई मुठभेड़
गैंग लीडर सहित पकड़े गए तीन लुटेरे
UP TIMES NEWS- बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वही अन्य उसके दो साथी भी पकड़े गए हैं। बदमाशों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल तथा तमंचे बरामद हुए हैं।
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि थाना मटौंध क्षेत्र के ग्राम चमरहा के प्रमोद पुत्र इन्द्रपाल के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुछ नकद रुपए, मोटरसाइकिल व अन्य सामान की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया। थाना मटौंध पुलिस व एसओजी टीम थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत खड्डी तिराहा पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थे। चेकिंग के दौरान चमरहा की तरफ से तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल से आ रहे थे। पुलिस बल को देखते ही अभियुक्तों ने वाहन को तीव्र गति से मोड़कर पीछे भागने का प्रयास किया। संदेहवश जब पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा किया गया।

तो मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई और अभियुक्तगण पैदल भागने लगे। आत्मसमर्पण हेतु कहे जाने पर स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश चन्द्रभान पुत्र भूरा निवासी मकरबई थाना कबरई जनपद महोबा के पैर में गोली लगी। वही उसके अलावा शिवपूजन पुत्र मोहन निवासी घण्डुवा थाना खन्ना जनपद महोबा,
बृजेश उर्फ हृदेश पुत्र मलखान निवासी बाघवा खोड थाना कबरई जनपद महोबा को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश चंद्रभान निवासी मकरबई थाना कबरई जनपद महोबा को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस, खोखा कारतूस, मिस कारतूस व नगद रुपए बरामद हुए है। मुठभेड़ करने वाली टीम में
थानाध्यक्ष मटौंध संदीप कुमार,एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार मय टीम के शामिल रहे।
आपराधिक इतिहास चन्द्रभान पुत्र भूरा निवासी मकरबई थाना कबरई जनपद महोबा-
1- मु0अ0सं0 100/18 धारा 41/411/419/420/467/468/471 भादवि थाना कबरई जनपद महोबा ।
2- मु0अ0सं0 129/18 धारा 41/411/413/419/420/467/468/471 भादवि थाना कबरई जनपद महोबा ।
3- मु0अ0सं0 279/18 धारा 379 भादवि थाना कबरई जनपद महोबा ।
4- मु0अ0सं0 283/18 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
5- मु0अ0सं0 283/19 धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
6- मु0अ0सं0 17/19 धारा- 3 UP गुंडा एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
7- मु0अ0सं0 206/20 धारा- 08/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
8- मु0अ0सं0 107/22 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
9- मु0अ0सं0 108/22 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
10- मु0अ0सं0 77/23 धारा- 110 जी सीआरपीसी थाना कबरई जनपद महोबा ।
11- मु0अ0सं0 113/23 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
12- मु0अ0सं0 30/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
13- मु0अ0सं0 31/24 धारा- 8/20 एनडीपीएस थाना कबरई जनपद महोबा ।
14- मु0अ0सं0143/24 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
15- मु0अ0सं0 144/24 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
16- मु0अ0सं019/24 धारा- 3 यूपी गुण्डा अधिनियम थाना कबरई जनपद महोबा
17- मु0अ0सं0 125/25 धारा- 115(2)/352/351(3)/126(2) बीएनएस थाना कबरई जनपद महोबा ।
18- मु0अ0सं0 169/25 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
आपराधिक इतिहास शिवपूजन मोहन निवासी घंडुवा थाना खन्ना जनपद महोबा-
1- मु0अ0सं0 160/25 धारा 380/457/504/506/511 भादवि व 3(1)घ,3(1)ध,3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट थाना खन्ना जनपद महोबा
2- मु0अ0सं0 95/21 धारा 380/411/457 भादवि थाना खन्ना जनपद महोबा ।
3- मु0अ0सं0 99/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खन्ना महोबा
आपराधिक इतिहास बृजेश उर्फ हृदेश पुत्र मलखान निवासी बाघवा खोड थाना कबरई जनपद महोबा-
1- मु0अ0सं0 16/22 धारा 323/504 भादवि 3(1)घ,3(1)ध,3(2)5ए एससी एसटी एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा
2- मु0अ0सं0 112/23 धारा3/25 आर्म्स एक्ट थाना कबरई जनपद महोबा ।
