बाँदा-मुठभेड़ में पकड़ा गया अंतरराज्यीय लुटेरा,पैर में लगी गोली

बाँदा के अलावा महोबा जिले में लूट की कई वारदातों को दे चुका है अंजाम

विगत दिनों अन्य दो साथियों के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम

UP TIMES NEWS- मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरों को पकड़ा है। जिसके पैर में गोली लगी है। लुटेरा बाँदा के अलावा महोबा जिले में अनगिनत लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मटौंध क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाला

अन्तर्राज्यीय अभियुक्त ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि हो कि विगत 12 अक्टूबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जोगिनी मन्दिर के पास खाईपार के रहने वाले गोबिन्द कुमार पुत्र बाला प्रसाद के साथ 03 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नकद रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था। इसी क्रम में सोमवार की देर रात थाना मटौंध पुलिस व एसओजी टीम थाना मटौंध क्षेत्रान्तर्गत गौरिहार रोड पर चमरहा गांव मोड पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थे। चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध असलहा लिए चंद्रिका देवी मंदिर हरदौनी बसहरी रोड पर खड़ा है और आज किसी घटना करने की फिराक में है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मौंके पर पहुंचकर व्यक्ति को आत्मसमर्पण हेतु कहे जाने पर स्वयं को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त ब्रजेन्द्र उर्फ भाऊ पुत्र राम सेवक निवासी मुडेहरा थाना प्रकाश बम्हौरी जनपद छत्तरपुर मध्यप्रदेश
के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति सामान्य है। अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा,02 जिन्दा कारतूस,02 खोखा कारतूस व लूट के 1720 नगद रुपए बरामद हुए है। अभियुक्त महोबा जनपद में भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। लेकिन महोबा पुलिस खुलासा करने के साथ अभियुक्त को पकड़ने में नाकामयाब रही। गिरफ्तार करने वाली टीम में मटौन्ध थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह,एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार,आरक्षी मनीष मिश्रा,आशीष शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *