आरएसपी में कन्वर्ट किए गए कई कर्मचारियों के खाते
UP TIMES NEWS- रेलवे स्टेशन में कैंप लगाकर कर्मचारियों को सैलरी की पैकेट के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कई कर्मचारियों के खाता आरएसपी में कन्वर्ट किए गए।
मण्डल रेल प्रबन्धक कार्मिक राजेश कुमार शर्मा के निर्देशन पर मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर यूपीएस एवं एसबीआई आरएसपी कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें रेलवे सैलरी पैकेज के बारे में लगभग 50 कर्मचारियों को जानकारी दी गई। 9 कर्मचारियों के खातों को आरएसपी में कन्वर्ट किया गया व 05 नये खाते खोले गये। साथ ही उपस्थित लगभाग 50 कर्मचारियों को यूपीएस के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी व हाल ही में हुए यूपीएस में कुछ बदलाव के बारे में बताते हुए मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तृत रूप से समझाते हुए कर्मचारियों की शंका का समाधान करते हुए यूपीएस के लाभ के बारे में बताया। इस मौके पर कल्याण निरीक्षण राजीव पाण्डेय, कार्यालय अधीक्षक अनिल गुप्ता, सीसीसी आरके द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
