बाँदा-ओपन जिम तथा वाईफाई से लैस होंगे इंदिरा नगर के पार्क

पार्कों के सौंदरीकरण के डीएम ने दिए आदेश

डीएम के आदेश पर बीडीए के सचिव ने पार्कों का किया स्थलीय निरीक्षण

UP TIMES NEWS- करोड़ों की लागत से इंदिरा नगर के दो पार्कों का कायाकल्प होने जा रहा है। पार्कों के सुंदरीकरण के डीएम ने आदेश दिए हैं। बच्चों की खेल सामग्री के अलावा पार्क में ओपन जिम तथा वाई-फाई की भी व्यवस्था रहेगी। जिससे परिवार के लोग भी अपना समय बिता सकें।
जिलाधिकारी जे. रीभा के निर्देशन में विकास प्राधिकरण (बीडीए) के सचिव मदन मोहन वर्मा ने इंदिरा नगर स्थित दो पार्कों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पार्कों की अर्ध-सीर्ण स्थिति देखकर उन्होंने कहा कि बहुत जल्द करोड़ों की लागत से इनका कायाकल्प किया जाएगा। बीडीए के सचिव ने आश्वासन दिया कि पार्कों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा,ताकि मोहल्लेवासियों,बच्चों और बुजुर्गों को बेहतरीन सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने प्राधिकरण को निर्देश दिए कि सुंदरीकरण से संबंधित बजट की फाइल जल्द तैयार कर प्रस्तुत की जाए।

पार्कों में रहेगी यह सुविधाएं।

मॉर्निंग वॉक पाथवे,बच्चों के लिए झूले और स्लाइड, ओपन जिम और योगा जोन,बैठने के लिए आकर्षक बेंच,चारों ओर मजबूत बाउंड्रीवाल,सोलर और एलईडी लाइटिंग, सुंदर सेल्फी प्वाइंट, पौधारोपण और हरियाली बढ़ाने की योजना,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम,कूड़ेदान और वाटर सप्लाई सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा व्यवस्था,डिजिटल नोटिस बोर्ड और वाई-फाई सुविधा, बच्चों के लिए सैंड पिट और खेल उपकरण। डीएम जे. रीभा ने कहा कि पार्कों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि लोग परिवार के साथ यहां आकर समय बिता सकें और बांदा शहर में हरियाली व मनोरंजन का नया केंद्र बन सके। इस मौके पर बीडीए सचिव मदन मोहन वर्मा के साथ सहायक अभियंता आर.पी.यादव,चेयरमैन प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बासू, इंदिरा नगर सभासद राममिलन तिवारी, एस.के. सिंह,आर.के.शुक्ला, मनीष गुप्ता,सनी सिंह,मोहन पंजाबी,डॉ.चांसोरिया, इंद्रपाल पटेल सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *