बाँदा- शांतिपूर्ण ढंग से जारी है प्रतिमाओं का विसर्जन, ड्रोन से की जा रही सुरक्षा की निगरानी

डीजे की धुनो में जमकर थिरक रहे देवी भक्त

केंद्रीय कमेटी के द्वारा टोकन वितरण के बाद धीरे-धीरे बढ़ रहे विमान

UP TIMES NEWS- नम आंखों के बीच दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन के नदी में जारी है। वही डीजे की धुन में देवी भक्ति जमकर थिरक रहे हैं। सुरक्षा को लेकर जहां जगह-जगह तगड़े इंतजाम किए गए हैं। वही ड्रोन से भी सुरक्षा की निगरानी जारी है।
शहर में हो रहे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर कड़ी तैयारी की गई है। टोकन लेने के बाद प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है। नवदुर्गा केंद्रीय समिति कमेटी के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि लगभग तीन सैकड़ा प्रतिमाओ के विसर्जन का अनुमान है। कमेटी के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू के नेतृत्व में कमेटी द्वारा प्रतिमाओं के आयोजकों को सम्मानित भी किया जा रहा है।

इधर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा द्वारा केन नदी घाट स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल एवं जूलूस के दौरान रुट व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा लगाए गए पुलिस बल को सतर्क रहकर प्रतिमा विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं शहर क्षेत्र में लगभग 300 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन होना है,

जिसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए है। विसर्जन स्थल पर गोताखोरों और फ्लड पीएसी को लगाया गया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर एसपी के द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई जा रही है। तथा सोशल मीडिया टीम द्वारा भी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *