बाँदा-संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर तत्काल पुलिस को करें सूचित

डीआईजी तथा एसपी ने बाजार सहित भीड़भाड़ इलाकों में किया पैदल गस्त

दुकानदारों से संवाद कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की दी हिदायत

UP TIMES NEWS- त्योहार की सुरक्षा को लेकर मंगलवार की रात पुलिस अधिकारियों की भीड़भाड़ इलाकों तथा बाजारों में चहल कदमी देखने को मिली। इसके साथ ही अधिकारियों ने दुकानदारों से संवाद भी किया। हिदायत दी कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए।
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र राजेश.एस.,पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय फोर्स द्वारा नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त किया गया।गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। डीआईजी राजेश एस ने निर्देश देते हुए कहा कि त्योहार के दृष्टिगत बाजार तथा भीड़भाड़ इलाकों में सुरक्षा बल को जरूर तैनात करे। एसपी पलाश बंसल ने दुकानदारों से कहा कि दुकान आने जाने वाले ग्राहकों पर कड़ाई से नजर रखें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *