विकास कार्यों की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
आयुष्मान तथा गोल्डन कार्ड बनाए जाने में प्रगति लाने के लिए किया निर्देशित
UP TIMES NEWS- कैंप लगाकर एएनएम द्वारा हाइपरटेंशन एवं शुगर चेक कराये। इसके अलावा डीएम ने आयुष्मान तथा गोल्डन कार्ड बनाए जाने में भी तेजी लाये जाने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जेo रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आकांक्षी विकास खंडों में विकास कार्यों से संबंधित बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला अधिकारी जे रीभा ने आकाशी विकासखंड में स्वास्थ्य,शिक्षा, पोषण,प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएचएनडी दिवस में एएनएम् के द्वारा हाइपरटेंशन एवं शुगर चेक करने का कैंप लगाकर मरीजों की जांच की जाए। उन्होंने टीवी मरीजों एवं टीकाकरण तथा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने के कार्य में भी तेजी लाए जाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को दिए।

जिलाधिकारी जे रीभा ने अध्यापकों की बच्चों के अनुपातिक स्थिति के अनुसार तैनाती किए जाने तथा प्राइमरी से माध्यमिक शिक्षा में बच्चों का पंजीकरण कराया जाने के संबंध में एक सप्ताह में अवशेष बच्चों का पंजीकरण करा कर सूची उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी को कृषि के कमासिन में एफपीओ बनाए जाने तथा खतौनी में आधार फिडिंग का कार्य प्रतिशत रूप से कराया जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अवशेष आवास का निर्माण कराया जाने तथा बीo सी oसखी के कार्य में प्रगति किये जाने के निर्देश दिएl उन्होंने कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षण कराए जाने के लिए बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराकर प्रशिक्षण संपादित करने हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचायत में नेट सुविधा उपलब्ध कराने के कार्य में भी प्रगति लाने के निर्देश दिए उन्होंने बच्चों का वजन सत् प्रतिशत करने तथा कमासिन में पोषण ट्रैकर ऐप में फीडिंग कराए जाने के संबंध में सीडीपीओ को निर्देशित किया। डीएम ने आंगनबाड़ी केदो में शुद्ध पेयजल एवं शौचालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे मुख्य चिकित्सा अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी मुख्य पश्चिमी शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
