पत्नी ने खेलते समय गिरने से हुई मौत की बताई वजह
आपसी अनबन के चलते पति से अलग किराए के मकान में रहती थी पत्नी
UP TIMES NEWS- संदिग्ध परिस्थितियो में घर में गिरने से बालक की मौत हो गई। पिता ने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी बबली पत्नी ओमप्रकाश का पति से पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। वह तीन साल से अपने पति से 6 वर्षीय पुत्र रवि के साथ इद्रानगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहती । बबली के मुताविक शनिवार की शाम रवि खेल रहा था। तभी वह गिर पड़ा,गम्भीर चोट लग जाने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पिता समेत परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता का कहना है कि उसकी पत्नी बबली तीन साल पहले गांव से शहर आ गई थी। यही पर वह अलग अलग मोहल्लो में किराए के मकान में रहती थी। पति का आरोप था कि जब बबली गांव से आई थी। तब वह पचास हजार रूपए नगद और जेवरात अपने साथ ले आई थी। उसने कई बार पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उच्चाधिकारियो के यहां शिकायत किया। लेकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। पुलिस की कार्रवाई न होने से उसने पत्नी का पीछा छोड़ दिया। ओमप्रकाश का कहना है कि वह कई बार पत्नी बबली के पास पुत्र को लिवाने आया लेकिन उसने बच्चा नही दिया। उल्टा उसे जाान से मार देने की धमकी देती थी। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके पुत्र की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट,पेट पर चोट के निशान पाए गए है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
