कोतवाली बबेरू क्षेत्र के मझीवां गांव की है घटना
घर में सूना मौका ताक वारदात को दिया अंजाम
UP TIMES NEWS- विवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पंचनामें के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवा गांव निवासी 20 वर्षीय गुडिया पत्नी बीरेद्र गुरूवार की दोपहर घर पर अकेली थी। उसकी सास सुमन चारा काटने खेत गई थी। उसका पति और ससुर दिल्ली मजदूरी करते है। छोटा देवर सुरेद्र स्कूल पढने गया था। दोपहर बाद खेत से घर लौटी सास सुमन ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुड़ी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। किसी तहर दरवाजा तोड़ कर अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालो में कोहराम मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के जेठ गोरेलाल ने बताया कि गुड़िया की शादी डेढ साल पहले हुई थी। उसका पति से फोन पर कहा सुनी हो गई। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। उधर मृतका के भाई दिव्यांश व चाचा बुद्वराज ने बताया कि वह रक्षाबंधन में एक दिन के लिए मायके आई थी। बताया कि गुडिया का देवर से विवाद हो गया था। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उसकी फांसी लगाकर हत्या कर दी है। आत्म हत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया है। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि प्रथम दृष्टिता खुदकुशी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। कहा कि मायके पक्ष द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
