अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे थे अभियुक्त
हाजिर ना होने के चलते अदालत में जारी किया था गैर जमानती वारंट
UP TIMES NEWS- अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे चार वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा वारंटी फुल्लू सिंह उर्फ नन्दू पुत्र रंजीत सिंह निवासी ग्राम बिल्हरका थाना नरैनी, हरीशंकर पुत्र सहदेव निवासी ग्राम शंकर बाजार अंश पुकारी थाना नरैनी,बद्री प्रसाद पुत्र केदारनाथ निवासी ग्राम शंकर बाजार अंश पुकारी थाना नरैनी, इस्माइल पुत्र मुमताज निवासी ग्राम कबौली थाना नरैनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक राममोहन राय ने बताया कि अभियुक्त अलग-अलग मुकदमे में वांछित चल रहे थे। अदालत में हाजिर न होने के चलते इनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। वारंट जारी होने के बाद से लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही थी। रविवार को चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में करतल चौकी प्रभारी अरविंद कुमार सिंह,उप निरीक्षक मो0 इबरार सिद्दीकी,आरक्षी भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।
