गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती
UP TIMES NEWS- आवारा कुत्ते लोगो के लिए बवाले जान साबित हो रहे है। आए दिन किसी न किसी के ऊपर हमला कर उन्हे घायल कर देते है। ताजी घटना में बेटी के साथ बिजली का बिल जमा करने जा रही महिला के ऊपर कुत्ते ने जान लेवा हमला कर दिया। आस पास के लोगो ने देखा तो डंडा लेकर दौड पड़े। तब कुत्ता महिला को छोड़ कर भाग निकला। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मटौध थाना क्षेत्र के गुरहा थोक निवासी 56वर्षीय भवानी बाई पत्नी कंधी लाल शनिवार की दोपहर अपनी बेटी पार्वती के साथ पावर हाउस बिजली का बिल जमा करने जा रही थी। तभी रास्ते में तीन कुत्ते पार्वती के ऊपर हमला करने को दौड़े इस पर भवानी बाई ने पत्थर लेकर कुत्तो को खदेड़ दिया। कुत्ते तो वहा से भाग निकले। कुछ दूर चलने के बाद उन्ही कुत्तो ने भवानी बाई को घोर कर उसके ऊपर हमला कर दिया। चेहरा दोनो हाथो को नोच लिया। जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर आस पास के लोग डंडा लेकर दौड़ पड़े। तब कुत्ते भवानी बाई को छोड़ कर भाग निकले घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।