प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों के द्वारा किया गया प्रतिभाग
UP TIMES NEWS- स्वच्छता ही सेवा विषय पर रेलवे इंस्टिट्यूट में निबंध तथा पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत कार्मिक विभाग झांसी के निर्देशन में रेल संस्थान में स्वच्छता ही सेवा विषय पर निबंध एवं पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों से कुल 11 कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता अनिल कुमार गुप्ता कार्यालय अधीक्षक की देखरेख में आयोजित हुई। सम्पन्न कराया गया। एवं सहयोग के रूम में तौहीद अहमद वरिष्ठ लिपिक उपस्थित रहे।
