नरैनी कोतवाली का एसपी ने किया औचक मुआयना
अभिलेख चेक करने के साथ खामियां दूर करने के दिये निर्देश
UP TIMES NEWS- कोतवाली नरैनी का निरीक्षण करते हुये एसपी ने कड़ी नसीहत दी है। मुक़दमाती वाहनों का निस्तारण करने के साथ अभिलेखों में खामियां मिलने पर उन्होंने फटकार लगाते हुए मेनटेन करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा थाना नरैनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हे अद्यावधिक करने के निर्देश दिए। साथ ही विवेचनाओं तथा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। अपराधों की समीक्षा के क्रम में मुकदमों से सम्बन्धित वाहनों के निस्तारण हेतु एसपी पलाश बंसल के द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा थाना कार्यालय,अभिलेखो,मालखाना,शस्त्रागार,हवालात,महिला हेल्प डेस्क, कम्प्यूटर कक्ष कार्यालय तथा थाने के परिसर की साफ-सफाई आदि का अवलोकन किया गया साथ ही थाने पर आने वाले आगन्तुकों के लिए पेयजल व्यवस्था,प्रतिक्षाकक्ष आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकान्त त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।
