जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर का मामला
कर्मचारियों ने दो हमलावरों को पड़कर किया पुलिस के सुपुर्द
UP TIMES NEWS- शराब के नशे में दबंगों ने वार्ड बॉय को कमरे में बंद कर जमकर पीटा। शोर शराबा सुनकर अन्य कर्मी बचाने के लिए दौड़े। दो हमलावरों को मौके पर पकड़ लिया गया। वही अन्य भाग खड़े हुए। हमलावरो को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया गया है। पुलिस ने दोनो का चालान कर दियाहै।
जिला अस्पताल कैंपस निवासी 30 वर्षीय जितेद्र सोनी पुत्र राकेश सोनी ट्रामा सेंटर में वार्ड व्याय के पद पर तैनात है। इन दिनो उसकी ड्यूटी ट्रामा सेंटर की ओटी में मरहम पटटी बाधने में लगी है। जितेद्र सोनी के मुताबित कालुकुआ का रहने वाले गौरव को बेहोशी की हालत में ओटी में भर्ती कराया गया था। उसके साथ आधा दर्जन से अधिक युवक भी थे जो नशे में थे। युवक ओटी में रखा सामान फेकने लगे। इस पर जितेद्र ने मना किया। इसी से नाराज होकर युवको ने ओटी का दरवाजा बंद कर लिया और जितेद्र को लात घूसो से मारपीट कर लहूलूहान कर दिया। घटना से मरीजो में अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर अन्य स्वास्थ्य कर्मी दौड़ पडे हमलावर दरवाजा खोल कर भागने लगे। इस पर स्वास्थ्य कर्मियो ने पीछा कर दो हमलावरो को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को सौप दिया। घायल जितेद्र का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।