बाँदा-चलती ट्रेन में बिल्कुल न करें शरारत-सुरुचि

स्कूली छात्रों को आरपीएफ निरीक्षक ने किया जागरूक

छोटी सी शरारत में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा,लाखो लोगो की जा सकती हैं जाने

UP TIMES NEWS- ट्रेन के साथ बिल्कुल शरारत न करें,जरा सी लापरवाही में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जोखिम भरी यात्रा न करने के साथ ट्रेन की पटरी में लकड़ी,पत्थर आदि न रखें और ना ही चलती ट्रेन में कभी पत्थर फेके। उपरोक्त नसीहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान आरपीएफ निरीक्षक ने छात्रों को दी।
“स्टोन पेलटिंग,एसीपी ऑपरेशन संरक्षा” के तहत जागरूकता अभियान चलाए जाने के संबंध मे आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शहर के कालू कुंआ स्थित नटराज संगीत

महाविद्यालय में बच्चों के दीक्षांत समारोह के अवसर पर कई स्कूलों से आए हुए शिक्षक व छात्र तथा पद्मश्री उमाशंकर पांडे की उपस्थिति में ऑपरेशन संरक्षा के तहत रेल लाइन क्रॉस न करने,रेल लाइन पर पत्थर,लकड़ी आदि न रखने,चलती गाड़ी पर पत्थर न मारने,इसके अलावा यात्रा के दौरान अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग न करने,तथा ज्वलनशील,विस्फोटक द्रव्य, पदार्थ आदि लेकर यात्रा न करने तथा अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की सामग्री ग्रहण न करने तथा टोल फ्री नंबर 139 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। एक दौरान प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी ने कहा कि हमारी छोटी सी शरारत में लाखों लोगों की जाने जा सकती हैं। इसलिए ट्रेन में सावधानी पूर्वक यात्रा करें। ट्रेन की पटरी में लकड़ी,पत्थर आदि न रखे। न कभी भी जोखिम भरी यात्रा करें। चलती ट्रेन में रील आदि बनाने से बचें। कार्यक्रम में प्रबंधक धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *