बाँदा-अवैध कब्जों की शिकायत पर डीएम ने लिया एक्शन,दिए कार्यवाही के निर्देश

समाधान दिवस पर डीएम,एसपी ने बबेरू तहसील में सुनी समस्याएं

सीडीओ तथा एडिशनल एसपी ने पैलानी तहसील में बोला धावा

UP TIMES NEWS- जमीनों में अवैध कब्जा करने वालों पर डीएम तथा एसपी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर कोई जमीनों में कब्जा किए हो तो तत्काल उस पर कार्यवाही करें।
जिलाधिकारी जे०रीभा की अध्यक्षता में तहसील बबेरू में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां डीएम तथा एसपी ने बैठकर फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनशिकायतों का निस्तारण गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ किया जाये। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में कुल 103 आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिनमें से राजस्व विभाग,पुलिस,विकास, विद्युत व अन्य विभागों से सम्बन्धित आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से आज मौके पर 08 शिकायतों का निस्तारण,जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से कराया।
संपूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हरदौली के एक फरियादी द्वारा अवैध कब्जा होने की शिकायत पर जिला अधिकारी ने हरदौली लेखपाल को मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीलगांव के एक फरियादी द्वारा उसकी भूमिधरी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल एवं संबंधित पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। एक फरियादी द्वारा विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के प्रार्थना पत्र पर डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत कनेक्शन शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम परसोली के एक फरियादी द्वारा उसकी जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर लेखपाल को भूमि की पैमाइश कराये जाने के निर्देश दिए। डीएम जे रीभा ने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के अंतर्गत पाइप लाइन से पानी लीकेज की शिकायत पर अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन को लीकेज को तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश संबंधी पुलिस अधिकारियों को दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील बबेरू में उप जिलाधिकारी बबेरू अवनीश कुमार,सीओ सौरभ सिंह,तहसीलदार,नायब तहसीलदार एवं सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसी तरह मुख्य विकास अधिकारी अजय पांडे तथा एडिशनल एसपी शिवराज ने पैलानी तहसील पहुंचकर समाधान दिवस पर समस्याएं। कोई शिकायतो का उन्होंने मौके पर निस्तारण भी कराया। इस दौरान एसडीएम अंकित वर्मा सीओ सदर राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में समाधान दिवस उप जिलाधिकारी नमन मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एसडीएम नमन मेहता तथा सहायक एसपी मेविस टॉक ने शिकायतों को सुन कई प्रकरण निस्तारित कराये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *