बाँदा-सोते समय गोली मारकर दिव्यांग की हत्या, सीने में झोंके फायर

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हडहा गांव में हुई वारदात

घटना का जायजा लेने के साथ एसपी ने खुलासे को लेकर लगाई कई टीमे

UP TIMES NEWS- सोते समय दिव्यांग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक तथा सीओ के अलावा एएसपी,पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। जहां घटना स्थल का मौका मुआयना किया। फॉरेसिक टीम ने नमूने एकत्रित करने के साक्ष्य संकलित किए हैं।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के हड़हा गांव निवासी 50 वर्षीय मंसूर खान पुत्र सिद्दीक खान किसानी करता था। वह एक हाथ और पैर से दिब्यांग था। वह शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद घर के बरामदे में सो गया। उसका पुत्र मासूक अपनी पत्नी मुस्कान के साथ कमरे में सो रहा था। नजदीक स्थित कमरे में उसकी दिव्यांग बहन राविया सो रही थी।इसी बीच दीवार फांद कर घर में घुसे अज्ञात लोगो ने मंसूर के सीने से सटाकर दो फायर झोक दिए जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर राविया और पुत्र मासूक की नीद खुल गई। दोनों लोग मौके पर पहुंच गए। देखा तो मंसूर खून से लथपथ तड़प रहा था। मंसूर ने ग्रामीणो को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर गांव वाले पहुंच गए। देखा तो उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एसपी पलास बंसल, एएसपी शिवराज,सीओ नरैनी कृष्णकांत समेत कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी मौके पर पहुंच गए।मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने नमूने लिए। मृतक के पुत्र मासूक ने बताया कि बहन राविया की शादी गोयरा मुगली में हुई थी। दिव्यांग होने की वजह से वह छह साल से मायके मे रह रही थी। जमीन को लेकर खानदानियो से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसके पिता की हत्या कर दी गई। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर सीओ नरैनी कृष्णकांत का कहना है कि आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए टीमे गठित कर दी गई है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *