बाँदा-जुआं हारने पर डांसर ने की आत्महत्या

शादी-विवाह में नाचने का काम करता था युवक

UP TIMES NEWS- जुआ हारने से परेशान युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दियाहै।
मटौन्ध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी 22 वर्षीय रामभजन पुत्र नत्थू ने मंगलवार की दोपहर सूने घर में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पड़ोसी युवक ने फंदे पर लटकता देखा तो परिजनो को जानकारी दी। खेत से घर पहुंचे पिता और मामा लल्लू ने फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। जीवित होने की आशंका पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॅाक्टरो ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के मामा लल्लू ने बताया कि रामभजन आविवाहित था। वह शादी विवाह में नाचने का काम करता था। दोस्तो के साथ शराब भी पी लेता था। लल्लू ने आशंका जताई है कि दीपावली में जुआ हार गया। इसी से परेशान होकर उसने सूने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *