बाँदा-अलग-अलग ग्रुपों में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

रेलवे इंस्टिट्यूट में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत

UP TIMES NEWS- रेलवे इंस्टिट्यूट में अलग-अलग ग्रुपों के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरुस्कृत किया गया।

रविवार को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन झांसी की ओर से कार्मिक विभाग द्वारा ऑन स्पॉट ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट में किया गया इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को सम्मिलित किया गया है। ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता का विषय ग्रुप 1 में मेरा पसंदीदा जानवर,ग्रुप 2 में मेरा सुपर हीरो,ग्रुप 3 आपकी पसंद का त्योहार,प्रतियोगिता में कुल 70 बच्चों ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अनिल कुमार गुप्ता (कार्यालय अधीक्षक) के देख रेख में कराया गया। केंद्र पर सहयोग के रूप में तौहीद अहमद (वरिष्ठ लिपिक), एवं अमित सोनी(वरिष्ठ लिपिक) मनोज कुमार (स्टेशन मैनेजर)उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी बच्चों को गिफ्ट एवं स्नैक्स दिए गए। आयोजक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त बच्चो को महिला कल्याण संगठन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *