बाँदा-वर्ष 2047 तक भारत के प्रति मेरा दृष्टिकोण के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिता

अलग-अलग ग्रुपों के तहत रेलवे प्रसार में आयोजित हुई तीन ग्रुपों में प्रतियोगिताएं

प्रतियोगिता में 39 बच्चों द्वारा किया गया प्रतिभाग

UP TIMES NEWS- रेलवे इंस्टिट्यूट में अलग-अलग ग्रुपों के तहत स्पॉट चिल्ड्रन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 39 प्रतिभागियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। विजेता प्रतिभागियों को उपहार देकर पुरूस्कृत किया गया।
रविवार को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन झांसी की ओर से कार्मिक विभाग द्वारा ऑन स्पॉट चिल्ड्रन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन रेलवे इंस्टीट्यूट में किया गया इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 15 वर्ष तक के बच्चों को सम्मिलित किया गया है। निबंध प्रतियोगिता का विषय ग्रुप 1 में मेरा पसंदीदा डिश,ग्रुप 2 में मेरा पसंदीदा भारतीय त्यौहार,ग्रुप 3 में वर्ष 2047 भारत के बारे में मेरा दृष्टिकोण उक्त विषय पर कुल 39 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन अनिल कुमार गुप्ता (कार्यालय अधीक्षक) के देख रेख में कराया गया। केंद्र पर सहयोग के रूप में तौहीद अहमद (वरिष्ठ लिपिक) कौशल चंद (वरिष्ठ लिपिक), उदय चंद (वरिष्ठ लिपिक) एवं अमित सोनी(वरिष्ठ लिपिक) उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक अनिल कुमार गुप्ता के द्वारा प्रतियोगिता में शामिल सभी 39 बच्चों को गिफ्ट एवं स्नैक्स दिए गए। आयोजक तथा कार्यालय अधीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी प्राप्त बच्चो को महिला कल्याण संगठन की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *