बाँदा-चित्रकला प्रतियोगिता में दसवीं के छात्र अनस ने मारी बाजी,हासिल किया पहला स्थान

सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के तहत आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

प्रतियोगिता के दौरान छात्रों को यातायात नियमों की दिलाई गई शपथ

UP TIMES NEWS- सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 10 के छात्र अनस ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों के पालन करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बांदा में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में अनस कक्षा 10 के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मंडलीय मास्टर ट्रेनर सड़क सुरक्षा डॉ. पीयूष मिश्र ने बताया की दिनांक 6 अक्टूबर 2025 से माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के क्रम में दिनांकवार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था। जिसके क्रम में शुक्रवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें विभिन्न सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित पोस्टरों का प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया। जिसमें सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्र अनस को प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया। उपस्थित छात्रों को डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के विषय में विस्तार से बताया गया। तथा सभी छात्रों से अपील की कि नाबालिक अवस्था में कोई भी छात्र वाहन लेकर विद्यालय परिसर में न आए। एक नोडल छात्र के रूप में कार्य करते हुए बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले लोगों को यातायात नियमों से जागरूक करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य धर्मराज ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही अपील की कि एक श्रेष्ठ नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। एक श्रेष्ठ मददगार के रूप में घायलों की मदद भी करें। अंत में मंडलीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पीयूष मिश्र द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *