कोतवाली पुलिस ने रेलवे माल गोदाम के पास से किया गिरफ्तार
अलग-अलग चोरी की वारदातों में वांटेड चल रहा था आरोपी
UP TIMES NEWS- साढ़े सात लाख कीमती जेवरात के साथ कोतवाली पुलिस ने मोस्ट वांटेड चोर राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके बहनोई को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी मेविस टॉक ने बताया कि कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 04 जुलाई को आमबाग चुंगी,दिनांक 07 सितंबर को बलखण्डीनाका में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी पलाश बंसल ने खुलासे को लेकर कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई थी। थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर सीसीटीवी कैमरों व वैज्ञानिक/तकनिकी साक्ष्यों के माध्यम से अभियुक्तों की पहचान करते हुए थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुख्य अभियुक्त के सहयोगी उसके जीजा बरदानी जमादार पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम इंगोहटा थाना सुमेरपुर जनपद हमीरपुर को विगत 13 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि मुख्य अभियुक्त राजेश जमादार फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन गोदाम के पास से अभियुक्त राजेश जमादार निवासी चिल्ली थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए लगभग 7.5 लाख रुपए कीमत के सफेद व पीली धातु के आभूषण व सहित 37 हजार रुपए नगद बरामद हुए है। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में दो चोरी तथा एक चोरी थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में कारित करना बताया गया है। इस सम्बन्ध में और भी गहनता से जांच की जा रही है कि अभियुक्तों द्वारा और कहाँ-कहाँ चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि अभियुक्त राजेश के कब्जे से पीली धातु के आभूषण ( 01 गले का हार, 01 अंगूठी, 02 टंच ),सफेद धातु के आभूषण( 01 जोड़ी पायल, 04 सिक्के ),37 हजार रुपए नगद (चोरी के ),01 लोहे की रॉड बरामद हुआ है। बांदा, चित्रकूट जनपद सहित कई जिलों में भी उसके विरुद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में शहर कोतवाल बलराम सिंह,बलखंडी नाका चौकी प्रभारी,विवेक कुमार त्रिपाठी,चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी मनीष कुमार शर्मा,आरक्षी फिरोज,गजेन्द्र शामिल रहे।
चित्रकूट जिले से आरोपी को हो चुकी है सजा
आरोपी राजेश जमादार बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है। बांदा चित्रकूट सहित अन्य जिलों में भी उसके विरुद्ध एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। चित्रकूट के मुकदमे में उसे सजा भी हो चुकी है।
आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजेश
1- मु0अ0सं0 02/2012 धारा 380/454/511 भादवि थाना अतर्रा जनपद बांदा ।
2- मु0अ0सं0 180/2009 धारा 110(G) थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
3- मु0अ0सं0 418/2010 धारा 110(G) थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
4- मु0अ0सं0 101/2010 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
5- मु0अ0सं0 343/2006 धारा 380/411/457 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
6- मु0अ0सं0 411/2005 धारा 379/411 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
7- मु0अ0सं0 535/2009 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
8- मु0अ0सं0 536/2009 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
9- मु0अ0सं0 1147/2008 धारा 380/457 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
10- मु0अ0सं0 130/2009 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा ।
11- मु0अ0सं0 570/2015 धारा 380/411/413/414/454 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद चित्रकूट ।
12-मु0अ0सं0 658/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद चित्रकूट ।
मु0अ0सं0 253/2021 धारा 380/411/454 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद चित्रकूट ।
