बाँदा-साथी के साथ मिलकर भाई ने रची थी चोरी की साजिश

चोरी के माल तथा तमंचे के साथ पकड़े गए दो चोर

पकड़े गए चोरों में एक चित्रकूट जनपद का कर भी है शामिल

UP TIMES NEWS- घर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में सोमवार को थाना फतेहगंज पुलिस द्वारा सगे भाई के घर से आभूषण व नगदी चोरी करने वाले अभियुक्त व उसके साथी को सूचना के 12 घण्टे के भीतर घर में अवैध तमंचा व चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना फतेहगंज के रमजूपुर के रहने वाले सरवन पटेल पुत्र रामेश्वर पटेल ने थाना फतेहगंज पर सूचना दी कि उसके सगे भाई प्रहलाद उर्फ होरीलाल ने अपने एक अन्य साथी अंकित पटेल के साथ मिलकर उनके घर में विगत 9 सितंबर को घर का खपरैल तोड़कर घर के अन्दर जमीन में गड़े हुए उनके आभूषण व नगदी चोरी कर ले गए थे। सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया तथा त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त प्रहलाद उर्फ होरीलाल पुत्र रामेश्वर पटेल निवासी रमजूपुर थाना फतेहगंज जनपद बांदा,अंकित पटेल पुत्र रामलाल निवासी खपटिया थाना भरतकूप जनपद चित्रकूट को सोमवार की सुबह बरछाडढिया से गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा चोरी करने की घटना को स्वीकार किया गया तथा तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से चोरी के आभूषण चोरी के पीली धातु के आभूषण ( 01 मगंलसूत्र, 01 मनचली माला,02 झुमकी, 01 सलाई),चोरी के सफेद धातु के आभुषण ( 01 बिछुवा,2 झागल बिछिया,02 पायल,चोरी के 450 रुपए नगद व नगदी बरामद हुए तथा अभियुक्त प्रहलाद उर्फ होरी लाल के कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस भी बरामद हुआ है।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकिशोर,उप निरीक्षक गुलाबचन्द्र यादव,आरक्षी आलोक आचार्य,शुभम मिश्रा शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *