बाँदा-मुँह में पटाका दगने से उड़ा जबड़ा,बालक की मौत

चपेट में आकर बगल में खड़ा बड़ा भाई हुआ जख्मी

UP TIMES NEWS- मुँह में पटाका दगने से किशोर का जबड़ा उड़ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। वही बगल में खड़ा उसका बड़ा भाई झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर खुर्द गांव निवासी 7 वर्षीय आकाश पुत्र रामबाबू वर्मा अपने 10 वर्षीय बड़े भाई सूरज के साथ बुधवार को गांव मेंं देवी प्रतिमा विर्सजन देखने गया था। इस बीच किसी ने पटाखा में आग लगा कर फेक दिया। वह पटाखा मिस हो गया। आकाश उस पटाखा को उठाकर घर ले आया। शाम को वह मुह मे पटाखा दबाकर खेलने लगा। पटाखे के बीच आग थी। दांत में दबते ही बिस्फोट हो गया। जिससे आकाश का जबड़ा उड़ गया। नजदीक खड़ा बड़ा भाई सूरज भी झुलस गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहंुचे गा्रमीणो और परिजनो ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के दौरान आकाश को कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के चाचा कमल वर्मा ने बताया कि मृतक चार भाईयो तीसरे नबंर का था। पटाखा मुह में फटने से यह घटना हो गई। अचानक हुई इस घटना से मां शोभा का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *