जन्मदिवस मनाने के साथ अधिकारियों ने माताओ को दिया उपहार
उपहार देने के साथ कमिश्नर डीएम तथा एसपी ने संचालित योजनाओं की जानकारियां
UP TIMES NEWS- मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जिला महिला अस्पताल में पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा 17 कन्याओं का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इसके साथ ही परिवार वालों को उपहार तथा प्रमाण पत्र वितरित किये।
मिशन शक्ति अभियान-5 में बेटी बचाओ,बेटी पढाओ के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम जिला अस्पताल में आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार,जिलाधिकारी जे0 रीभा एवं पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल की उपस्थिति में आयोजित किया गया। आयुक्त एवं जिलाधिकारी द्वारा फीता काटकर एवं नवजात बालिकाओं के जन्मोत्सव पर उनकी माताओं के साथ केक काटकर शुभारम्भ किया।

अधिकारियों ने इस अवसर पर 17 नवजात कन्याओं की माताओं को उपहार एवं जन्म प्रमाण पत्र भेंट किये। आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर उनकी पढाई-लिखाई एवं विवाह तक विभिन्न योजनाओं के द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। डीएम जे रीभा ने बताया कि इन्ही योजनाओं के अन्तर्गत कन्या सुमंगला योजना भी बेटियों के लिए संचालित है,जिससे जन्म से शिक्षा तक के लिए रू0 25 हजार की सहायता दी जाती है। इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी नवजात बालिकाओं को इस योजना का लाभ दिलायेे जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करायें।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि बेेटियों को पालन-पोषण कर शिक्षित अवश्य करें,क्योंकि बेटियां दो परिवारों का भरण-पोषण व देखभाल करती हैं। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह सहित मुुख्य चिकित्सा अधीक्षक महिला सुनीता सिंह उपस्थित रहीं।
