बाँदा-महिला को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार गिरा,मौत

गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

UP TIMES NEWS- दुकान जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद वह खुद भी गिर पड़ा। जिससे उसकी मौत हो गई।
चित्रकूट जिले के बक्ता पुरवा निवासी 38वर्षीय रोहित यादव पुत्र चंदन लाल यादव बबेरू के हरदौली गांव में प्राइवेट क्लीनिक खोले था। वह गुरूवार की रात बाइक से हरदौली गांव जा रहा था। तभी भदेहदू गांव के पास 55वर्षीय सुधा पत्नी रामकिशोर दुकान जा रही थी। तेज रफ्तार बाइक ने सुधा को टक्कर मार दिया। हादसे के बाद बाइक भी आनियंत्रित होकर गिर पड़ी। जिससे सुधा और रोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे गा्रमीणो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रोहित यादव की मौत हो गाई। मौत की खबर मिलते की घरवालो मे कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे एस यादव और रिस्तेदार रामखेलावन ने बताया कि रोहित यादव प्र्राइवेट क्लीनिक खोले था। आरोप लगाया कि महिला को टक्कर मारने के बाद उसकी बाइक गिर गई। घटना से अक्रोशित महिला के घरवालो और ग्रामीणो ने रोहित को मार पीट कर बे दम कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन के अलावा एक पुत्र एक पुत्री छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी राजेद्र्र सिंह राजावत का कहना है कि रोहित की मौत बाइक से गिरने से हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!