पुलिस ने पंचनामे के बाद शव का कराया पोस्टमार्टम
UP TIMES NEWS- ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव निवासी 30वर्षीय बच्चा पुत्र मेवालाल ट्रैक्टर चालक था। इसके अलावा वह मजदूरी भी करता था। दो दिन पहले उसने भिड़ौरा गांव में ट्रैक्टर से खेत की जुताई किया था। मजदूरी नही मिली थी। शनिवार की शाम वह घर से बाइक लेकर भिड़ौरा जाने की बात कह कर निकला था। तभी कुरसेजा और मुंगुस गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मिले मोबाइल नबंर पर पुलिस ने घरवालेा को जानकारी दी। मृतक के चचेरे भाई आकाश ने बताया कि उसे मजदूरी लेने भिडौरा जाना था। कुरसेजा कैसे पहुंचा यह उसे पता नही है।
