बाँदा-आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री घर-घर एकत्रित करेंगी बीमारियों का फीडबैक

विशेष संचारी रोग दस्तक अभियान को डीएम ने रैली दिखाकर किया रवाना

बुखार सहित अन्य बीमारियों का टीमें एकत्रित करेगी डाटा

UP TIMES NEWS- बुखार तथा अन्य बीमारियों का डाटाएकत्रित करने की डीएम ने आशा तथा आंगन बाड़ी कार्यकत्रियो को जिम्मेदारी सौपी है। संचारी रोग दस्तक अभियान को डीएम ने झंडी दिखाकर रवाना किया है।

जिलाधिकारी जे0रीभा ने रविवार को कलेक्ट्रेट से 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दिनांक 11 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले दस्तक अभियान के संबंध में जन जागरूकता हेतु आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की रैली का फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

डीएम जे रीभा ने इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ भी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिलाई। जनजागरूकता रैली कलेक्ट्रेट से होते हुए जिला अस्पताल तक आयोजित की गई।जिलाधिकारी जे रीभा ने विशेष संचारी रोग अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि यह अभियान एक माह तक संचालित होगा,जिसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती घर-घर जाकर बुखार एवं अन्य बीमार व्यक्तियों के जानकारी लेंगे और उनकी सूची तैयार करेंगे। इसके साथ ही सभी ब्लॉकों में तथा नगर पालिका में स्वच्छता के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है। जिससे नाली,नालियों की सफाई एवं फॉगिंग का कार्य तथा एंटी लारवा आदि का छिड़काव ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में किया जाएगा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं संचारी रोग नियंत्रण के लिए की जाएगी। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जिला मलेरिया अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *