सतना पटाखा लाने के बाद बेचने की फिराक में था अभियुक्त
कुंतलों पटाखा के साथ पकड़ा गया एक करोबारी
UP TIMES NEWS- अवैध पटाखा तथा भंडारण पर पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने पटाखा से लदी बोलेरो को पकड़ा है। जिसमें कुंतलों की तादाद में पटाखा बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में सुरक्षित सौम्य एवं दुर्घटनारहित दीपावली सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जनपद में अवैध पटाखों का निर्माण,संग्रहण व बिक्री करने वालों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अतर्रा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गुरुवार को भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अतर्रा ऋषि देव सिंह व उनकी टीम द्वारा अवैध पटाखों का निर्माण संग्रहण व बिक्री करने वालों की लोकल स्तर पर सूचना संकलित की जा रही थी।इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक बिना नम्बर प्लेट की बोलेरो में बड़े-बड़े पैकटों में अवैध पटाखे लादकर जा रहा है, पुलिस टीम द्वारा बबेरु बस स्टैण्ड मोबाइल वाली गली के पास वाहन को रोककर चेकिंग की गई तो 06 बड़े गत्तों लगभग 167 किलोग्राम वजन के अवैध पटाखों के साथ जगदीश पुत्र भगवानदीन नि0 मुहल्ला लख्मी थोक कस्बा व थाना बिसण्डा जनपद बांदा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह सतना से अवैध पटाखे लाकर बांदा में बेचने के फिराक में था। परिवहन में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेते हुए सीज कर दिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट तथा बम डिस्पोजल टीम द्वारा बारुद का नमूना लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ऋषि देव सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी मणिशंकर मिश्रा,उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह,आरक्षी मनोज कुमार आदि शामिल रहे।
