पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में एडिशनल एसपी ने की समीक्षा
समीक्षा करने के साथ अपर पुलिस अधीक्षक ने बाल अपराधों के रोकने पर दिया जोर
UP TIMES NEWS- बाल अपराधों को रोकने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ने टीमों को ठोस रणनीति बनाई जाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देशित किया है कि बाल अपराध करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उन पर कार्यवाही कराये।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में मिशन शक्ति,बाल विवाह,बालश्रम/बाल भिक्षावृत्ति,मानव तस्करी की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता में विशेष किशोर पुलिस इकाई एसजेपीयू के तत्वावधान में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में मिशन शक्ति 5.0 “ जिसमें स्वस्थ नारी सशक्त परिवार”के अन्तर्गत महिलाओं की सुरक्षा,स्वास्थ्य,शिक्षा,स्वालम्बन और संरक्षण,सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा,बाल विवाह जिसके अन्तर्गत- शिक्षा और जागरूकता,कानूनी कार्यवाही,सामुदायिक भागीदारी और बालश्रम जिसके अन्तर्गत -शिक्षा और जागरूकता,होटल /ढाबों को चिन्हित करना,सरकारी योजनाओं के लाभ,स्थानीय/थाना स्तर पर त्वरित कार्यवाही व बालभिक्षावृत्ति,मानव तस्करी एवं अन्य बाल अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा करना तथा आगे की रणनीति तैयार करना रहा। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के द्वारा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल अपराध से जुड़े संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा सक्रियता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें साथ ही जनपद में बाल संरक्षण से जुड़ी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाए जाएं।पीड़ितों को अधिक से अधिक आवश्यक सहायता प्रदान कराने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाए। साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु विद्यालयों,ग्राम पंचायतों एवं शहरी बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया जाए। समीक्षा बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक,पुलिस उपाधीक्षक पीयूष पाण्डेय,अभियोजन अधिकारी,श्रमप्रर्वतन अधिकारी बांदा, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुरुचि द्विवेदी,सदस्य बाल कल्याण समिति,सदस्य जिला प्रोबेशन विभाग,सदस्य बाल संरक्षण विभाग,मुख्यचिकित्साधिकारी,चाइल्ड हेल्पलाइन, समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी,आरपीएफ, जीआरपी,थाना एएचटी,एसजेपीयू,वन स्टॉप सेन्टर,साथ ही उत्तर प्रदेश संस्था तथा ग्रामीण स्वावलंबन समिति,ग्रामीण परम्परा विकास संस्थान के सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।
