बाँदा-ड्यूटी के साथ महिला पुलिस कर्मी निभा रही माँ का भी फर्ज

मंदिरों की सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क है पुलिस

सुरक्षा के साथ मिशन शक्ति कार्यक्रम को भी एसपी पकड़ा रहे रफ्तार

UP TIMES NEWS- देवी मंदिरों में जहां रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। वही सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी के साथ माँ का भी फर्ज निभा रही हैं। बच्चों के साथ दिन रात मुस्तैदी के साथ ड्यूटियां कर रही है।
गौरतलब हो कि देवी मंदिरों तथा पंडालों में रोजाना श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। सुरक्षा को लेकर एसपी पलाश ने मंदिरों के अलावा दुर्गा पंडालों में भारी सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात किए जाने के साथ चोरो पर नजर रखने के लिए सादे ड्रेस में भी कर्मियों को लगाया गया है। ताकि वह श्रद्धालुओं की खुफिया निगरानी कर सके।

सुरक्षा को लेकर डीएम जे रीभा,एसपी पलाश बंसल के अलावा पुलिस प्रशासनिक अधिकारी लगातार भृमणशील है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने महेश्वरी देवी मंदिर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान एक महिला आरक्षी ड्यूटी के साथ माँ का फर्ज निभाती नजर आई। जो यह लगातार चर्चा का विषय रही। निरीक्षण के दौरान शहर कोतवाल बलराम सिंह,महिला एसओ मोनी निषाद आदि मौजूद रहे। एसपी पलाश बंसल के डायरेक्शन पर मिशन शक्ति टीम भी बेहद एक्टिव है। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *