अन्नप्राशन करने के साथ बच्चों की मां को किया सम्मानित
सम्मानित करने के साथ माताओ को देखभाल करने के लिए किया प्रेरित
UP TIMES NEWS- राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मिशन शक्ति तथा राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के तहत महिलाओं की समस्याएं सुनने के साथ उनका निराकरण कराया। इस दौरान उन्होंने कई नवजातो को अन्नप्राशन भी कराया। अन्नप्राशन करते हुए बच्चों की माताओ को सदस्य ने सम्मानित करते हुए बच्चों के देखभाल के लिए प्रेरित किया।
महिला कल्याण विभाग एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से मिशन शक्ति 5.0 व राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण पंचायत वी जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल की अध्यक्षता में विकासखंड नरैनी के ब्लॉक सभागार में उक्त कार्यक्रम आयोजित हुआ। सदस्य द्वारा अपने संबोधन में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत नारी शक्ति स्वावलंबन एवं स्त्री शिक्षा के विषय में उपस्थित सदस्यों को जागरूक किया गया। तथा पोषण शपथ दिलाई। सदस्य के द्वारा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा लगाई गई विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया एवं तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई वह तीन बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी किया। जनसुनवाई के दौरान उपस्थित लोगों की शिकायत भी सुनी गई।

वह सम्मानित विभागीय अधिकारियों को तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख मन फुल पटेल,क्षेत्रीय अध्यक्ष बेटा लाल पटेल,प्रदेश सचिव मंगल सिंह पटेल,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीनू सिंह,जिला कार्य क्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे डायट से अर्चना शशि मिश्रा,प्रियांशी पटेल प्रोवि शन कार्यालय से भावना,स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन,शिक्षा विभाग आदि के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
