बाँदा-20 साल बाद कमिश्नर ने महिला को दिलाया इंसाफ

बेटे से फर्जी बैनामा कराने के बाद जमीन में कब्जा किये हुआ था दबंग

एसडीएम तथा सीओ को भेजकर कमिश्नर ने जमीन को कराया कब्जा मुक्त

UP TIMES NEWS- पिछले 20 सालों से न्याय पाने के लिए चक्कर काट रही भोलिया को आखिरकार न्याय दिलाते हुए कमिश्नर ने जमीन को कब्जा मुक्त कर दिया है। न्याय मिलने पर भोलिया ने कमिश्नर का आभार जताने के साथ बेहद खुशी जताई है।
गौरतलबों की पैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पडेरी गांव निवासी बुजुर्ग भोलिया का बेटा 20 साल पहले गांव के ही दबंग शिव रतन उर्फ अंगद यादव को जमीन बैनामा कराने के बाद से लापता हो गया है। फर्जी बैनामा कराने के बाद अंगद यादव महिला भोलिया की जमीन में जबरदस्ती कब्जा कर लिया। इस बात की जानकारी जब महिला को हुई तो उसने अधिकारियों से शिकायत भी की। लेकिन उस समय कुछ भी नहीं हुआ। किसी ने महिला को नया देने की जुर्रत नहीं की। मामला जब कमिश्नर चित्रकूट धाम अजीत कुमार के संज्ञान में आया तो महिला की पीड़ा सुनकर उनका दिल दहल गया। तत्काल कमिश्नर ने एसडीएम पैलानी अंकित वर्मा तथा सीओ सदर राजवीर सिंह गौर को मौके पर भेजा। इसके साथ ही उन्होंने दबंग से जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। कमिश्नर के निर्देशन पर पहुँचे अधिकारियों ने दबंग से जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया है। न्याय मिलने पर एक तरफ जहां महिला की आंखों में खुशी के आंसू झलक पड़े। वहीं उसने कमिश्नर अजीत कुमार का भी आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *