बाँदा-प्रशासन ने कराया कन्या भोज,बालिकाओं को वितरित की खेल किट

मिशन शक्ति के तहत पीतांबरा मंदिर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

राज्य मंत्री तथा डीएम एवं आयुक्त की पत्नी ने कन्या बहुत करने के साथ लिया आशीर्वाद

UP TIMES NEWS- प्रशासन द्वारा सोमवार को पीतांबरा मंदिर में कन्या भोज का आयोजन कराया गया। कन्या भोज कार्यक्रम के दौरान डीएम तथा आयुक्त की धर्म पत्नी ने बालिकाओं को किट भी वितरित की।
मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत जनपद में पीताम्बरा माता मन्दिर, राजघाट रोड,खुटला में कन्या भोज का आयोजन किया गया। जिसमें 521 कन्याओं का पूजन (मेगा इवेंट) करते हुए विधिविधान से कन्या भोज कराया गया। इसके अलावा प्रशासन के सहयोग से बालिकाओं को स्कूल किट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी (महिला कल्याण विभाग) द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित कराया गया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री, जलशक्ति,रामकेश निषाद,डीएम जे० रीभा, मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल की धर्मपत्नी पूजा सिंह,अजय कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी, दिलीप कुमार पाण्डेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी,श्रीमती मीनू सिंह,जिला प्रोबेशन अधिकारी (महिला कल्याण विभाग),अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद श्री चंद,बाल विकास परियोजना अधिकारी बडोखर खुर्द, मुख्य सेविका एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *