स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
डायबिटीज सहित संबंधित जांचों की सूचना पोर्टल में अपलोड करने के लिए किया निर्देशित
UP TIMES NEWS- स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अगर गर्भवती महिलाओं के मेडिकल चेकअप में लापरवाही सामने आई तो वह तत्काल कार्रवाई करेंगी। इसके अलावा डीएम नेडायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन की जांच की रिपोर्ट पोर्टल में अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी जे0 रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये कि गर्भवती महिलाओं की सभी ए एल सी जांच कराई जाए। उन्होंने वी एच एन डी दिवस में आशा एवं एएनएम द्वारा मेडिकल चेकअप करते हुए डायबिटीज़ एवं हाइपरटेंशन की जांच अवश्य की जाए तथा उसे ई कवच पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने निर्देश दिए की सी एच ओ प्रतिदिन की अपनी ओपीडी बढ़ाएं। उन्होंने एम्बुलेंस के रिपोर्टिंग समय में सुधार करने के निर्देश दिए, आभा आईडी बनाए जाने के संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए की आशाओं से आभा आईडी बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए प्रगति लाए। उन्होंने जसपुरा में सभी गर्भवती महिलाओं की ए एन सी की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण कराए जाने के संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए तथा अतर्रा एवं बड़ोखर खुर्द में बच्चों के अवशेष टीकाकरण पर ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की अलग से चिकित्सीय व्यवस्था किए जाने एवं उन्हें कैल्शियम,आयरन, ओ आर एस घोल का वितरण कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को समय से भुगतान किए जाने तथा आशा के भुगतान को भी समय से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के अंतर्गत हाई रिस्क महिलाओं की अतर्रा एवं नरैनी में फीडिंग ई कवच पोर्टल पर कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को दिए। आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए जाने में 70 वर्ष से अधिक उम्र के अवशेष लोगों का तेजी से कार्ड बनाया जाए। एनआरसी सेंटरों में अतिकुपोषित बच्चों को चिकित्सा हेतु भेजा जाए। आरबीएस के की मेडिकल टीमों द्वारा स्कूलों में बच्चों को चिन्हित कर माइनर सर्जरी आदि कराई जाए। टीवी उन्मूलन कार्यक्रम में टीवी रोगियों को चिन्हित करते हुए टीवी मुक्त पंचायत बनाए जाने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना स्थल पर एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम 10 मिनट में पहुंचे तथा घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। ब्लॉक कमासिन एवं बिसंडा में छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण में प्रगति लाए, नरैनी में स्वास्थ्य इंडिकेटर में कमी पाए जाने पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारियो को सुधार करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजेंद्र कुमार,महिला एवं पुरुष चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
