बाँदा-तमंचा के साथ पकड़ा गया युवक,किसी वारदात को अंजाम देने की बना रहा था योजना

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को भेजा जेल

अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा हुआ बरामद

UP TIMES NEWS- किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े युवक को गिरवा पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा है। गिरफ्तार करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना गिरवां पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शुक्रवार की देर रात थाना गिरवां पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक युवक धर्मकांटा ग्राम स्योंढ़ा के पास संदिग्ध रुप से दिखाई दिया। जिसे पुलिस द्वारा पकड़ा गया। पूछतांछ के दौरान युवक ने अपना नामराममूरत पुत्र बद्दू निवासी स्योढ़ा थाना गिरवां जनपद बांदा बताया। पुलिस द्वारा युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। लेकिन घटना कारित करने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार मिश्रा,आरक्षी संजय कुमार,शमशेर बहादुर शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *