रात को दीवार फांदकर घर में कूदा युवक, किशोरी को बनाया अपनी हवस का शिकार
शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी देते हुए हुआ फरार
UP TIMES NEWS- रात को घर में घुसे युवक ने किशोरी को बुरी नजर से दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। हवस का शिकार बनाने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में समीप के गांव का रहना वाला युवक लवकुश प्रजापति पुत्र फूलचंद प्रजापति निवासी बिलबई बीती रात दीवार फांदकर एक मकान में कूद गया। मकान में कूदने के बाद कमरे में सो रही किशोरी को बुरी नीयत से दबोच लिया। दबोचने के बाद उसके साथ दुराचार किया। दुराचार करने के बाद किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भागने लगा।

इसी बीच किशोरी के चाचा ने भागते समय युवक को पहचान लिया। इधर रोते हुए हालात में किशोरी ने घटना की आप बीती अपने परिवार वालों को बताई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी लव कुश को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे,आरक्षी दीपक अहिरवार,अभिषेक कुमार, सौरभ यादव शामिल रहे