बाँदा-गांजे के साथ पकड़ा गया शातिर अभियुक्त,भेजा गया जेल

बाहर से गांजा लाकर गांव-गांव करता था सप्लाई

सूचना पर कालिंजर पुलिस ने किया गिरफ्तार

UP TIMES NEWS- कालिंजर पुलिस ने गांजा के साथ एक अभियुक्त को पकड़ा है। जिसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। मुकदमा दर्ज का पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कालिंजर पुलिस द्वारा घूम-घूमकर अवैध सूखे गांजे की बिक्री करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुखराम सिंह ने बताया कि रविवार की रात को देर गश्त एवं चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के घूम-घूमकर छोटे-छोटे अवैध गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल उनके द्वारा चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस द्वारा मौके पर जाकर अभियुक्त शिवशरन शिवहरे पुत्र गोपाल निवासी बदौसा थाना बदौसा को पकड़कर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम मे शुभम कौशिक चौकी प्रभारी गुढ़ाकला,आरक्षी शिवम,राहुल,कमलेश कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *