बाँदा-दुराचार करने में असफल होने पर ममेरे भाई ने की थी किशोरी की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत लुकतरा गांव में हुई किशोरी की हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश

छेड़छाड़ का विरोध करने तथा मां के बताने की धमकी देने पर आरोपी ने कसा था गला

UP TIMES NEWS- कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव में दिनदहाड़े हुई किशोरी की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने ममेरी भाई को पकड़ा है। जिसने दुराचार करने में सफल न होने पर किशोरी की गला कसकर हत्या कर दी थी।
गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लुकतरा में शुक्रवार को किशोरी संदिग्ध हालत घर के आंगन में पड़ी मिली थी। स्कूल से वापस जब माँ घर लौटी। तब उसे घटना की जानकारी हो सकी। मृतका की मां गांव के ही सरकारी स्कूल में झाड़ू पोछा का काम करती थी। किशोरी के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। आशंका जाहिर की जा रही थी कि किसी ने उसके साथ जोर जबरदस्ती का प्रयास किया है। सफल न होने तथा पहचान छुपाने के भाई से उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज, सहायक एसपी मेविस टॉक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया था। वीडियो ग्राफी के बीच डॉक्टर के पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई थी। वही पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि बिल्कुल नहीं हुई थी। इधर घटना के खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सहायक एसपी मेविस टॉक के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात,कोतवाली नगर,चिल्ला,एसओजी सहित अलग-अलग पांच टीमें लगाई थी। मृतका के परिजनो द्वारा प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए गठित टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे। एडिशनल एसपी शिवराज ने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लुकतरा में एक किशोरी की हत्या करने वाला अभियुक्त बुन्देलखण्ड़ एक्सप्रेस वे के नीचे चहितारा रोड़ के पास खड़ा है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दुर्गा पुत्र बन्दरा निवासी चटगन थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा को धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्त दुर्गा द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया गया कि किशोरी की मां कक्को (बुआ) के घर गुरुवार की दोपहर गया था। जहां पर किशोरी को घर पर अकेले पाकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ शुरु करने लगा। किशोरी द्वारा मना किया गया और किशोरी द्वारा मां को सारी बात बताने की बात कही तो गुस्से में आकर अभियुक्त दुर्गा ने किशोरी के दुपट्टा से गले को कसकर जान से मार दिया। हत्या करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। बताया गया कि अभियुक्त दुर्गा भी मृतका की मां के साथ गांव के ही विद्यालय में साफ सफाई का काम करता है। घटना के दिन भी वह ड्यूटी पर था। बीच में अपनी बुआ यानी मृतका की मां से थोड़ा काम की बात कह कर चला आया और वह अपनी बुआ के घर पहुंच गया। घर में बैठकर टीवी देखने के दौरान वह किशोरी के साथ बुरी नीयत से अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर गला कसकर उसने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष कोतवाली देहात चन्द्र प्रकाश तिवारी,उप निरीक्षक शिवबीर सिंह,आरक्षी शैलेन्द्र यादव,अभिषेक मिश्रा शामिल रहे।

रिश्तेदार होने के कारण परिजनों को नहीं था शक
हत्या करने के बाद आरोपी दुर्गा पोस्टमार्टम हाउस से लेकर किशोरी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भी शामिल रहा है। रिश्तेदार होने के साथ-साथ ममेरा भाई होने के कारण किसी को भी इस बात का शक नहीं था कि उसने ऐसा कृत करते हुए उसने इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *