बाँदा- मां के साथ मेला देखने गया बच्चा हुआ लापता, बरामद कर पुलिस ने किया सुपुर्द

मेला देखने के दौरान अचानक माँ से बिछड़ गया था बालक

सुरागरसी के बाद कुरसेजा चौकी प्रभारी ने बालक को किया परिजनों के सुपुर्द

UP TIMES NEWS- परिवार वालों के साथ मेला देखने आया मासूम बालक अचानक बिछड़ गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं भी अता-पता नहीं चला। शिकायत करने पर पुलिस ने 2 घंटे के भीतर बालक को सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में मंगलवार को थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा मेले गुम हुए एक 03 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद करते हुए घर वालों के सुपुर्द कर दिया है। कुरसेजा चौकी प्रभारी रोशनी सिंह सेंगर ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी कंचना पत्नी मुकेश कुमार कि अपने तीन वर्षीय बेटे शिवम के साथ कुरसेजा धाम में लगे मेला देखने आई थी। इस दौरान बच्चा शिवम माँ से बिछड़ गया। तभी उनकी मिशन शक्ति टीम को जागरुकता अभियान के दौरान मेले में एक 03 वर्षीय बच्चा रोते हालत में मिला। पुलिस टीम द्वारा बच्चे तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ कर बच्चे के परिजनों का पता लगाया गया। जानकारी न होने पर उसे चौकी लाया गया। इसके बाद सुराग रसी करते हुए ज्ञात हुआ कि बच्चा थाना तिन्दवारी क्षेत्र के ग्राम सेमरी का रहने वाला है। वह अपनी मां कंचना के साथ मेला घूमने आया था। मेला घूमते समय गुम हो गया था। जिसे उसके परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई । पुलिस टीम द्वारा बच्चे को सकुशल उसकी मां को सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली टीम में कुरसेजा चौकी प्रभारी कुरसेजा रोशनी सेंगर,आरक्षी देवांश,आशीन,ज्योति शुक्ला शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *