कोतवाली देहात क्षेत्र में किशोरी की गला दबाकर हत्या का मामला
खुलासा करने के साथ आरोपी को पुलिस कर चुकी गई गिरफ्तार,अब रिपोर्ट का रहेगा इंतजार
UP TIMES NEWS- मर्डर के खुलासे के बाद पुलिस की जांच की गहराई का अभी भी पैमाना नाप रही है। किसी एंगल में चूक न हो,इसको लेकर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित करने के साथ डीएनए जांच का सैम्पल भेजा है। खुलासा करने के साथ आरोपी को पुलिस तो पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वही अभी बिसरा व डीएनए रिपोर्ट का भी इंतजार रहेगा।
गौरतलब हो कि थाना कोतवाली देहात के एक गाँव मे विगत 24 अक्टूबर की दोपहर 15 वर्षीय किशोरी के शव घर के आंगन में पड़ा पाया गया था। स्कूल से काम करके जब मां वापस घर लौटी। तब उसने बेटी का शव पड़ा देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर एसपी पलाश बंसल,एएसपी शिवराज,सहायक एसपी मेविस टॉक मौके पर पहुँच घटना का जायजा लेने के साथ एसपी ने शव को वीडियो ग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराये जाने के निर्देश दिए थे। खुलासे को लेकर एसपी पलाश बंसल ने सहायक एसपी मेविस टॉक के नेतृत्व में अलग-अलग पांच टीमे लगाई थी। वही पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के साक्ष्य नही मिले थे। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतका के ममेरे भाई दुर्गा पुत्र बन्दरा निवासी चटगन थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसने कबूला था कि उसने किशोरी के साथ बुरी नियत से जोर जबरदस्ती की थी। जिस पर किशोरी ने विरोध जताने के साथ मामले की जानकारी मां को देने की बात कही थी। इसी के चलते दुर्गा ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के साथ भाग गया था। आरोपी व मृतका की गाँव के एक ही विद्यालय में काम भी करते थे। बीच मे आरोपी मौका पाकर किशोरी के घर चला गया था। घटना की गहराई से जांच कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बिसरा व डीएनए की जांच के लिए सैंपल भेजा है। वही फ्रिंगर प्रिंट की जांच कराने की भी अधिकारियों ने बात कही है। अधिकारियो का मानना है कि अगर घटना में और कोई भी शामिल होगा तो उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
