बाँदा-प्रेमी के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती ने खाया जहर,मौत

ननिहाल में रहने के दौरान पड़ोसी ममेरे भाई से हो गया प्रेम

घर जाने के लिए राजी नहीं थी युवती,जबरिया साथ लिवा गया था भाई

UP TIMES NEWS- प्रेमी के साथ रहने की जिद में अड़ी युवती ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मृतका के भाई ने प्रेमी पर मारपीट कर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली 18 वर्षीय युवती अगस्त माह में अपने ननिहाल बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव गई थी। इसी बीच पड़ोसी ममेरे भाई से प्रेम प्रसंग हो गया। इसी बीच युवती की बुआ उसे अपने साथ मुरैना जिले के एक गांव लिवा ले गई। 22 अक्टूबर को प्रेमी बुआ के घर से युवती को अपने घर लिवा लाया था।खेाजबीन के लिए युवती का बड़ा भाई दिल्ली से गांव आ गया। गुरूवार की दोपहर ननिहाल पहुंच गया। युवती प्रेमी के घर पर थी। भाई अपनी बहन को लिवा कर गांव जाने लगा। लेकिन युवती जाने को तैयार नही थी। इसी बीच प्रेमी ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उससे पूछताछ किया। भाई ने पुलिस को सुपुर्दी नामा लिख कर दिया और अपनी बहन को गांव ले जाने लगा। तभी रास्ते में उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां देर शाम उसकी मौत गई। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि प्रेमी ने उसके सीने में तमंचा अड़ा दिया। बहन को मारपीट कर जहर खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। उधर ग्रामीणो का कहना है कि भाई उसे गांव लिए जा रहा था। वह जाने को तैयार नही थी। भाई ने पीट दिया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। थानाध्यक्ष बिसंडा राममोहन राय का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *