कपड़े के सहारे सरिया में लगाई फांसी
शराब के नशे में पति से हुई थी तकरार
BANDA NEWS- शराब के नशे में पति से हुए विवाद के बाद के बाद नाराज युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों ने जब शव लटका देखा तब उन्हें घटना की जानकारी हो सकी।
जनपद बाँदा के पैलानी थाना क्षेत्र के मडौली कलां निवासी 30 वर्षीय फूला देवी पत्नी शिवनायक ने मंगलवार की रात बरामदे मेे लगी सरिया पर कपडे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। कुछ देर के बाद मौके पर पहुंचे पति ने शव देखा तो चीख पड़ा शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। पति मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के ससुराली जनो का कहना है कि शिवनायक नशे का आदी है। वह रात को शराब पीकर घर आया और पत्नी को गाली गालौज करने लगा पत्नी ने इसका विरोध किया। इसी बात पर पति ने उसे पीट दिया। इसी से नाराज होकर उसने यह घटना अंजाम दी। उधर मृतका के पिता राममूरत निवासी मरौली मटौध का कहना है कि फूला की शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके दो पुत्री एक पुत्र है। पति नशे का आदी है। उसे मारता पीटता था। पति की हरकतो से परेशान होकर 2024 में वह अपने मायके में रही। तीन माह पहले पति उसे लिवा लाया था। पिता का आरोप है कि पति फूला से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। न देने पर पति ने फूला को मार पीट कर मारडाला और आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चोटो के निशान पाए गए है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।