स्कूल से घर जाते समय रास्ता भटका बालक

रोते बिलखते हालत में देख राहगीरों ने पुलिस को दी खबर

तलाश कर पुलिस ने बालक को किया परिजनों के सुपुर्द

UP TIMES NEWS- स्कूल से पढ़कर पैदल घर जा रहा बालक अचानक रास्ता भटक गया। राहगीरों की नजर जब बालक पर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस बालक को थाना लिवा जाने के बाद खोजबीन शुरू की। तत्पश्चात बालक को परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में बुधवार को थाना कमासिन मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा गुम हुए 05 वर्षीय बच्चे के परिजनों का पता लगाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि बुधवार को कस्बा कमासिन में भ्रमणशील मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम को कस्बा कमासिन में एक 05 वर्षीय बच्चे के भटकते हुए पाये जाने की सूचना प्राप्त हुई। बच्चा अपना नाम व पता नहीं बता पा रहा था। जिस पर मिशन शक्ति टीम द्वारा त्वरित रुप से कार्यवाही करते हुए आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि बच्चे का नाम रविकरण पुत्र राम स्वरुप विश्वकर्मा निवासी साड़ासानी है। वह कस्बा कमासिन स्थित चैधरी चरण सिंह पब्लिक स्कूल में पढ़ने आया था। तथा स्कूल से बिना बताए घर जाने के लिए निकल गया और रास्ता भटक गया था। पुलिस द्वारा बच्चे के परिजनों को बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी सुखदेव कुमार, आरक्षी दिलीप कुमार, महिला आरक्षी रश्मि तिवारी शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *