शाहजहांपुर- चीनी मांझे से बाइक सवार की कटी गर्दन, तड़पकर हुई मौत

भाई दूज त्यौहार में पत्नी को लिवाकर ससुराल जा रहा था मृतक

UP TIMES NEWS-भाई दूज त्यौहार में पत्नी को लिवाकर ससुराल जा रहे बाइक सवार की चीनी मांझे से गर्दन कट गई। जिससे उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई।
यूपी के रोजा (शाहजहांपुर) में भाईदूज के मौके पर पत्नी के साथ ससुराल जा रहे कांट थाना क्षेत्र के गांव नगला जाजू के रहने वाले रवि कुमार की गर्दन चीनी मांझे की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर मौत हो गई है। खेतीबाड़ी करने वाला रवि कुमार गुरुवार को दोपहर अपनी ससुराल लखीमपुर खीरी जिले के गांव शंकरपुर जा रहे थे। उनके साथ में पत्नी मोनी भी थी। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेजबान होटल के ओवरब्रिज के पास हांडा कॉलोनी की तरफ जाते समय चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। हेलमेट लगाए होने के बावजूद गर्दन दो से तीन इंच तक कटने के चलते खून की धारा बह निकली। हादसे के बाद रोजा पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलाकर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *