बाँदा- बाइक भिड़ंत में पिता पुत्र सहित तीन की हुई दर्दनाक मौत

आमने-सामने हुई मोटरसाइकिलों के बीच भिड़ंत

हादसे के बाद परिवार में छाया मातम

UP TIMES NEWS- दो बाइको की बीच हुई भिडंत में पिता पुत्र समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतक परिवारों में मातम छाया हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी 30 वर्षीय शिवसागर पुत्र केदार गुरूवार की सुबह अपने 60 वर्षीय पिता केदार पुत्र कैरा को बाइक में बैठा कर ओरन जा रहा था। तभी कोर्रही नहर के पास कैरी गांव निवासी 22 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र गनेश प्रसाद ओरन से बाइक लेकर घर जा रहा था। दोनो बाइको में आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें तीनो लोग बाइको से छिटक कर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो घायलो को उठाकर पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद तीनो को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनो में चीख पुकार मच गई। मृतक ओमप्रकाश के चाचा रमेश ने बताया कि ओम प्रकाश अपने पिता की इकलौती संतान था। उसे गुरूवार को मजदूरी करने दिल्ली जाना था। वही मृतक शिवसागर के चाचा शिवसरन ने बताया कि शिवसागर पांच भाईयो में बड़ा था। वह ईट पाथने की मजदूरी करता था। वह अपने निर्माणाधीन मकान की पूजा करने जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *